BREAKING NEWS

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शिक्षक भर्ती की तैयारी शुरू ***चुनावी गणित में भावी शिक्षकों पर भी डोरे *** :----

Monday 10 September 2012

हमारे देश का दुर्भाग्य - अभी भी संचार मंत्री हैं ए राजा!

हमारे देश का दुर्भाग्य

अभी भी संचार मंत्री हैं ए राजा!






a raja is still communications minister on dot website
2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में तिहाड़ जेल की हवा खा चुके ए राजा अभी भी संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री हैं। राजा के बारे में यह पढ़कर अचरज होना स्वाभाविक है। पर यह सच है कि दूरसंचार विभाग की हिंदी वेबसाइट पर अभी भी ए राजा को संचार मंत्री बताया गया है।

यह कहानी यहीं खत्म नहीं होती है। दूरसंचार विभाग की वेबसाइट पर गुरुदास कामत के जिम्मे संचार और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री का कार्यभार है। पीजे थॉमस दूरसंचार आयोग के अध्यक्ष हैं। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक 2जी घोटाले के अहम आरोपी और जेल जा चुके आरके चंदोलिया राजा के निजी सहायक हैं।

उल्लेखनीय है कि केरल के बहुचर्चित पॉमोलिन तेल आयात घोटाले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद पीजे थॉमस को मुख्य सतकर्ता आयुक्त के पद से हटना पड़ा था। वहीं नवंबर 2010 में ही ए राजा की संचार मंत्री पद से छुट्टी हो चुकी है।

2 फरवरी 2011 को राजा को गिरफ्तार किया गया था। 2जी घोटाले में राजा करीब 15 महीने तिहाड़ जेल में रहे थे। राजा पर आरोप है कि उन्होंने टूजी लाइसेंस आवंटन में गड़बड़ी कर कुछ कंपनियों को फायदा पहुंचाया और 200 करोड़ रुपये की रिश्वत ली।

Source- Amar Ujala
10-9-2012